मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में 1260 करोड़ की 982 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर में 1260 करोड़ की 982 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Facebook WhatsApp

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर जिले को 1260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी।मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से नगर विकास एवं आवास विभाग, बुडको (BUIDCO) और मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित 982 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इन योजनाओं से उत्तर बिहार के इस प्रमुख शहर की सूरत बदलने और शहरी आधारभूत सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार होने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने जिन 982 योजनाओं की शुरुआत की, उनकी कुल लागत 1047.09 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में से

इन परियोजनाओ में मुजफ्फरपुर शहर की सड़कों, आधुनिक जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम), आकर्षक पार्क, घाट, बेहतर प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट्स) और अन्य विकसित की जा रही बुनियादी नागरिक सुविधाएं शामिल हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई ‘सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना’ मुजफ्फरपुर की जनता को समर्पित किया।

बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट के शुरू होने से शहर को एक आधुनिक, स्वच्छ और नई पहचान मिली है।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस केंद्र स्थित अस्थायी हेलीपैड पर लैंड हुआ। वहां से वे सीधे सिकंदरपुर लेक फ्रंट का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद वे एमआइटी (MIT) परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का गहन निरीक्षण किया।

एमआइटी मंच से ही उन्होंने रिमोट दबाकर सभी योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। दोपहर 1:15 बजे वे वापस पटना के लिए प्रस्थान कर गए।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सख्त आदेश जारी किए थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page