टिकट कटने से नाराज राजद नेता ने राबड़ी आवास के सामने कुर्ता फाड़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

टिकट कटने से नाराज राजद नेता ने राबड़ी आवास के सामने कुर्ता फाड़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Facebook WhatsApp

पटना/मोतिहारी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास, 10 सर्कुलर रोड के बाहर रविवार को हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ। जहां राष्ट्रीय जनता दल के एक पुराने कार्यकर्ता और मधुबन विधानसभा (पूर्वी चंपारण) से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन शाह फुट-फुट कर रो रहे थे और अपना कुर्ता भी फाड़ लिया।दरअसल, टिकट न मिलने से नाराज मदन शाह ने अपनी नाराजगी और पीड़ा व्यक्त करने के लिए यह बेहद नाटकीय तरीका अपनाया। उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर सबके सामने अपना कुर्ता फाड़ डाला और बीच सड़क पर लेटकर फूट-फूटकर रोने लगे।

उनका रोना और सड़कों पर लोटना सोशल मीडिया में वायरल है।वीडियो में रोते-रोते मदन शाह मीडिया को अपनी आपबीती सुनाते कह रहे है,कि वह साल 1990 से राजद से जुड़े हैं और पार्टी के लिए लगातार मेहनत करते रहे हैं। 2020 के पिछले चुनाव में वह मधुबन सीट से मात्र 2,000 वोटों के अंतर से हार गए थे, जिसके बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार लालू प्रसाद यादव अपना वादा निभाएंगे और उन्हें टिकट देंगे।

इस दौरान मदन शाह राजद नेतृत्व पर 2.70 करोड़ में टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाते कहा कि राज्यसभा सांसद संजय यादव ने मुझसे कहा कि दो करोड़ 70 लाख रुपये लाकर के दो, तब टिकट मिलेगा। मेरे पास इतने पैसे नहीं थे। मेरे दो बेटे-बेटियां हैं, मैं बर्बाद हो गया। मदन शाह ने दुख जताते हुए कहा कि पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि नए और बाहरी नेताओं को पैसों के दम पर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संजय यादव पर टिकट की दलाली करने और लाखों रुपये लेकर उनका हक किसी बाहरी व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया।अब इस वायरल वीडियो का सोशल मीडिया पर खुब कमेन्ट किये जा रहे है।
एक यूजर ने लिखा,कि भक बुड़बक्क नौटंकी बंद करो हिम्मत और जनता आपके साथ है तो चुनाव निर्दलीय लड़िए नौटंकी ड्रामा नहीं कीजिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इनको टिकट कटने से ज्यादा राजनीति के चक्कर में 2 बीघा जमीन बिक जाने का है।’ इसी तरह और भी लोग मदन शाह के वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page