अरेराज श्रावणी मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मोतिहारी। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अंजली शर्मा की अध्यक्षता में आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारी के संबंध में बैठक की गई। उक्त बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अरेराज, संग्रामपुर, हरसिद्धि, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत अरेराज, महंत सोमेश्वर नाथ महादेव मन्दिर, कार्यपलक पदाधिकारी नगर पंचायत उपाधीक्षक, एसडीएच, एमओआईसी, सभी एसएचओ सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुख सुविधा एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए कई निर्देश दिए गए। मंदिर रोड एवं हरदिया से जोगिया रोड में अतिक्रमण हटाने हेतु थानाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिरी अरेराज को निर्देशित किया गया। बड़े वाहनों के पार्किंग स्थल चिन्हित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिरी अरेराज को निर्देशित किया गया।
आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर फिक्स गेट, ड्रॉप गेट लगाने का निर्णय लिया गया। हरदिया चौक पर भी ड्रॉप गेट का भी निर्णय लिया गया। सुगम यातायात के लिए सीडीपीओ अरेराज के द्वारा यातायात थाना की अतिरिक्त व्यवस्था की बात कही गई। सभी पड़ाव स्थल पर शौचालय, पेयजल एवं लाइटिंग की व्यवस्था हेतु सहायक अभियंता पीएचीईडी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत अरेराज एवं अंचलाधिकारी अरेराज को निर्देशित किया गया।

