बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

बिहार में दस आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।मनोरंजन कुमार, निदेशक (प्रशासन), शिक्षा विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

डॉ गगन, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग), पटना को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त, गयाजी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

विधु भूषण चौधरी, अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।कृत्यानन्द रंजन, अपर सचिव, परिवहन विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनोज कुमार, अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हेमन्त कुमार सिंह, अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, पटना, अपर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सुपौल को स्थानांतरित करते हुए निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर, पूर्वी चम्पारण को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page