बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार,अब नीरज सिन्हा होगे नये उम्मीदवार

बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार,अब नीरज सिन्हा होगे नये उम्मीदवार
Facebook WhatsApp

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से अपने घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार के स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है।यह निर्णय अभिषेक कुमार के पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद लिया गया।

अभिषेक कुमार ने आज पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को संबोधित पत्र सौंपते हुए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया और चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।गौरतलब है कि अभिषेक कुमार ने गुरुवार को ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी प्रमुख घटक दलों के नेता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page