मोतिहारी के सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण

मोतिहारी के सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण
Facebook WhatsApp

पटना। चीन में आयोजित एशियन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने आयोजक चीन को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया है।इस ऐतिहासिक सफलता के नायक बिहार के मोतिहारी जिले के एथलीट सेतु मिश्रा रहे, जिन्होंने फाइनल रेस में फिनिशर की अहम भूमिका निभाई।सेतु ने अपनी अद्भुत गति और उत्कृष्ट अभ्यास का शानदार परिचय देते हुए चीनी धावकों की कड़ी चुनौती को ध्वस्त किया और सबसे पहले फिनिश लाइन पार कर देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खेल जगत में उत्साह है।बिहार राज्य एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने बधाई देते हुए इसे पूरे बिहार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है।

वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण, एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली और सभी जिला पदाधिकारियों ने देश और राज्य का मान बढ़ाने के लिए सेतु मिश्रा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page