चर्चित रामबिहारी पांडेय हत्याकांड मामले में कांग्रेसजनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया 

चर्चित रामबिहारी पांडेय हत्याकांड मामले में कांग्रेसजनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ढाका विधानसभा के सिसवा मंगल पचपकड़ी में रामबिहारी पांडेय के निर्मम हत्या को लेकर ढाका नगर सभापति सह प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर की अध्यक्षता में पीड़ित परिवार से कांग्रेसजनो ने मुलाकात किया। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कहा कि 25 जून 2026 को ढाका सिसवा मंगल, थाना पचपकड़ी में रामबिहारी पांडेय को गांव के दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया,जिससे मानवता और इंसानियत शर्मसार हुई है।

कांग्रेस नेता लीगल सेल के गुंजन मिश्रा ने कहा कि शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कानूनी न्याय का भरोसा दिलाया गया।  युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ यादव ने कहा कि  इस न्याय की लड़ाई में कांग्रेस परिवार पूरी तरह मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

अपराधियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। प्रशासन मामले में निष्पक्ष तत्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा,दीपक भारती,परवेज अख्तर,रमेश सिंह, मनीष कुमार, सहित अनेकों कांग्रेसी  शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page