संग्रामपुर के किसान सतीश झा के पुत्र सर्वोतम बना एन.पी.सी.एल में सयिंस्टिक ऑफिसर
मोतिहारी। संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर के सतीश झा व पूनम झा के पुत्र सर्वोत्तम राज ऊर्फ अंकित झा ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत एवं लगन के बल पर न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में सयिंस्टिक ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे जिले गौरव बढ़ाया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार, गांव, क्षेत्र एवं शुभचिंतकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उनके नाना हरसिद्धि के यादवपुर के पैक्स अध्यक्ष मंकेश्वर सिंह उर्फ महात्म सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो वे भी देश के सर्वोच्च संस्थानों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। सर्वोत्तम राज की यह उपलब्धि क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी तथा शिक्षा, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेगी।
उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सर्वोत्तम राज अपनी योग्यता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं माता- पिता पुरे गांव मे मिठाईयां बांटकर ख़ुशी का इजहार कर रहे है।

