सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के बोगी में लगी आग,सभी यात्री सुरक्षित

सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के बोगी में लगी आग,सभी यात्री सुरक्षित
Facebook WhatsApp

चंडीगढ़। पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिला के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह गरीब रथ ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। गरीब रथ अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही थी।आग बोगी नंबर 19 में लगी। हालांकि इस घटकिसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन को रोका गया। जैसे ही ट्रेन रुकी तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक-दूसरे से पहले नीचे उतरने के चक्कर में कई यात्री चोटिल हो गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन से गुजरी। गांव ब्राह्मण माजरा के पास एक यात्री ने बोगी नंबर 19 से धुआं उठता देखा। उसने शोर मचाते हुए चेन खींच दी। देखते ही देखते धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। इससे पहले अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे। अन्य बोगी के यात्री भी नीचे उतर आए। टीटीई और पायलट इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी।

रेलवे ने एक बयान जारी बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्ष शीघ्र ही रवाना होगी। कोई हताहत नहीं हुआ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page