भोज खाने गये युवक का धान के खेत से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
मोतिहारी। मलाही थाना अंतर्गत बड़हरवा गांव मे धान के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। नव को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों जमा हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर काम के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर धान के खेत में मृत पड़े युवक पर गई। मृत युवक नग्न शव देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मलाही थाना पुलिस को दी।
तत्पश्चात थानाध्यक्ष सुमन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान बड़हरवा गांव के ही निवासी 35 वर्षीय चंद्रकिशोर साह के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात चंद्रकिशोर गांव में ही आयोजित एक शादी के भोज में शामिल होने गया था।
जबकि लगभग एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इस संबंध में अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम एवं एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।

