नेपाल के ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश फिर शुरू, मुफ्त एंट्री पास की सुविधा बहाल

नेपाल के ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश फिर शुरू, मुफ्त एंट्री पास की सुविधा बहाल
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल के ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश एक बार फिर सुचारु हो गया है। ठोरी लघु भंसार (सीमा शुल्क कार्यालय) के संचालन में आने के साथ ही भारतीय वाहनों को अब निःशुल्क प्रवेश भंसार पास मिलने लगा है।गत शुक्रवार को सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल ने ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

प्रतिनिधि सभा की मंगलवार को बैठक में पर्सा निर्वाचन क्षेत्र-4 के सांसद टेकबहादुर शाक्य ने ठोरी तथा भिस्वा-जानकीटोल से भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक का मुद्दा उठाते हुए सरकार का गंभीर ध्यान आकर्षित कराया। वहीं, ठोरी के पर्यटन व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।इसके बाद बाद भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश को आसान बनाने पर सकारात्मक सहमति बनी। कस्टम कार्यालय के प्रतिनिधियों के अनुसार, भारतीय वाहन ठोरी लघु भंसार से निःशुल्क सुविधा पास प्राप्त करने के बाद ठोरी बाजार और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसी क्रम में बुधवार सुबह को बीआर-22-पीए-0392 नंबर के एक भारतीय चारपहिया वाहन ने पहली बार ठोरी लघु भंसार से निःशुल्क सुविधा पास लेकर ठोरी बाजार में प्रवेश किया। इसके साथ ही भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था औपचारिक रूप से फिर से शुरू हो गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page