छत्तीसगढ़ के रायपुर के थ्रीडी फैक्टरी में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर के थ्रीडी फैक्टरी में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत
Facebook WhatsApp

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेंद्री स्थित थ्रीडी फैक्टरी में मंगलवार देर शाम एक भीषण सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में अभी तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।कुछ मजदूरों के इस घटना में घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम और फैक्टरी प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

नॉर्थ जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि 3डी फैक्टरी में मंगलवार की शाम को सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ब्लास्ट के बाद फैक्टरी का मंजर बेहद भयावह था। विस्फोट के कारण मृतकों के शरीर के अंग फैक्टरी परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बिखर गए।

मृतकों में कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। जबकि लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। कमल सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के रहने वाले थे। 19 वर्षीय अरुण पांडे जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला था।

इस फैक्टरी में पिग आयरन बनाने का काम होता है। जिसमें गाड़ियों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं।पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्टरी के आसपास के इलाके को खाली करा दिया है। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page