इंडो नेपाल बॉर्डर से कालाबाजारी के भारी मात्रा में उर्वरक बरामद, नकली डीएपी निर्माण का भी हुआ खुलासा 

इंडो नेपाल बॉर्डर से कालाबाजारी के भारी मात्रा में उर्वरक बरामद, नकली डीएपी निर्माण का भी हुआ खुलासा 
Facebook WhatsApp

 -कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन सहित एस.एस. बी. की संयुक्त छापेमारी में मिली बड़ी सफलता 

मोतिहारी।‌ सोमवार की रात्रि में बनकटवा प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा, रेगनिया, आठमोहन तथा बीजबनी में सशस्त्र सीमा बल की 71वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला कृषि पदाधिकारी के सहयोग से ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी में तस्करी के लिए रखे गये लगभग 2000 बैग उर्वरक बरामद किए गए। लिहाजा उसे जप्त कर लिया गया तथा कालाबाजारी में संलिप्त  जावेद अंसारी,  विश्वनाथ राय, सिकंदर राय, सिखु राय तथा सुधीर राय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। 

वहीं अगरवा गांव निवासी प्रमोद राय तथा मदन राय वगैरह के द्वारा नकली डीएपी. बनाए जा रहे था। छापेमारी के दौरान ही नकली डीएपी. बनाने का भंडाफोड़ किया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की कराई गई है।

जिला कृषि पदाधिकारी  मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी जारी रहेगा, ताकि उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो, नतीजतन  उक्त दिशा में विभाग सदैव तत्पर एवं सजग है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया  कि पूर्व में बनकटवा प्रखंड अंतर्गत मे. जावेद खाद भंडार, मे. मदन खाद भंडार, मे. आकाश फर्टिलाईजर्स, रामाधार प्रसाद, बिकू यादव एवं अनिल सिंह आदापुर प्रखंड अंतर्गत मे. गुप्ता स्टोर्स,  अख्तर मियां एंव मे. विजय खाद भंडार, छौड़ादानों प्रखंड अंतर्गत मे. जय माता दी ट्रेडर्स तथा मे. सिद्धि खाद बीज भंडार, घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत मे. ओम साई कृषि सेवा केंद्र, काजल खाद भंडार एवं मे. विकास खाद बीज भंडार के विरूद्ध उर्वरक कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page