प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : चिराग पासवान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : चिराग पासवान
Facebook WhatsApp

नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक काम हुआ, प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त

वैशाली। केंद्रीय मंत्री एवं हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया गया है।यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और नेतृत्व के कारण संभव हो सकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शनिवार को वैशाली में नवनिर्मित नीतीश सेतु के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एक समय बिहार ही नहीं, बल्कि पूरा देश नक्सलवाद से प्रभावित था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं। साथ ही, नक्सलवाद से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का अगला संकल्प भारत को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने बिहार की जनता की ओर से भरोसा दिलाया कि इस संकल्प को पूरा करने में हर बिहारी मजबूती से प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।

चिराग पासवान ने बिहार आगमन और राज्यवासियों को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग की चिंता करते हैं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page