मोतिहारी में इंजीनियर -ठीकेदार और नेता के गठजोड़ का गजब कारनामा, कागज में पीसीसी सड़क निर्माण कर गटक गए लाखो रुपए
पूर्वी चम्पारण। जिले के पहाड़पुर प्रखंड में मुख्यमंत्री सड़क योजना से निर्मित सड़क घोटाले की भेंट चढ़ गया। जाहिर है कथित तौर पर इंजीनियर-ठीकेदार -नेता गठजोड़ से इस तरह से कारनामे हुए है। कागज में ही सड़क निर्माण कर सरकारी खजाना की राशि को गटक लिया गया है।
विधायक योजना से जिस सड़क के टेंडर हुआ, वह सड़क आज भी अपनी बदहाली की आंसू बहा रहा है। ग्रामीण बारिश होते ही हिचकोले खाते हुए कीचड़ में चलने को मजबूर है। लेकिन सिस्टम ऐसा की किसी को पता भी नही चला और कागज में ही विधायक योजना से पीसीसी सड़क का निर्माण भी हो गया और भुगतान भी कर दिया गया। मामला पहाड़पुर प्रखंड के पूर्वी सरेया पंचायत के वार्ड 04 की है।जहां विधायक योजना से आर डब्लू डी रोड मनीष पांडेय के घर से योगेंद्र पटेल के घर के तरफ जानेवाली पीसीसी सड़क निर्माण का टेंडर हुई।
जिसका प्राक्कलन की राशि 10,74 184 रुपया था। कार्य प्रारंभ की तिथि 12 .09 -25 और कार्य समाप्ति की तिथि 11-12-25 निर्धारित थी।जिसका एनआईटी नंबर -09/25-26 15 था, लेकिन सबसे रोचक बात है कि आज तक सड़क का निर्माण हुआ भी नही और भुगतान कर दिया गया । धरातल पर सड़क का फोटो देखकर कोई भी भौंचक रह जाएंगे। विधायक योजना से जिस पीसीसी सड़क का निर्माण एक वर्ष पूर्व कागज में ही हो गया है। उस पर बने गढ्ढे के हिचकोले का फोटो सबको सोंचने पर मजबूर कर रहा है।
इस संबंध में एलईओ -1 के एसडीओ से जानकारी के लिए फोन किया गया तो वे कुछ भी बताने से परहेज कर गए। बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार शासन प्रशासन मामले में लिप्त घोटालेबाजों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करती है या यूं ही मामले को दबा देती है।

