युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्तिः राधामोहन 

युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्तिः राधामोहन 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वें स्मरण पक्ष के अवसर पर एसकेएस. महिला कॉलेज के सभागार में छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू पासवान ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए समर्पित था। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी साधन है तथा देश की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानते हुए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक, खेल और नवाचार के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया तथा अटल इनोवेशन मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे युवाओं को नए अवसर मिले हैं और भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई.), ड्रोन और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भारतीय युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोबाइल, सोशल मीडिया और एआई. के इस दौर में युवाओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान, अनुशासन, कौशल और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता शर्मा, मीना मिश्रा, सुधांशु रंजन, चंदन सिंह, सन्नी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page