पुलिस दबिश के बाद राम बिहारी पांडे हत्या कांड में तीसरा आरोपी थाने में किया आत्मसमर्पण

पुलिस दबिश के बाद राम बिहारी पांडे हत्या कांड में तीसरा आरोपी थाने में किया आत्मसमर्पण
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के पचपकड़ी थाने के सिसवा मंगल गांव में राम बिहारी पांडे हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव के राम बिहारी पांडे की मारपीट के दौरान हुई हत्या कांड में दर्ज प्राथमिकी संख्या 107/26 के एक और नामजद अभियुक्त पंकज कुमार उर्फ राजकुमार शाह ने लगातार पुलिस की छापेमारी के दबाव में पचपकड़ी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे पहले पुलिस ने मामले में संतोष कुमार और उसके पिता रघु साह को गिरफ्तार किया था। अब तक इस चर्चित मामले में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण हुई है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मामले में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यहां बता दे कि सिसवा मंगल गांव में मिट्टी भराई के पैसे को लेकर राम बिहारी पांडे से विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की घटना में राम बिहारी पांडे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत ही गई। पुलिस का गाइड लाइन जारी हुआ कि इस घटना में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। अलबत्ता पुलिस उक्त घटना में अफवाह और भ्रामक बातों को सोशल मीडिया तक लाने वालो की लगातार खोज में जुटी है और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page