राजद नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का 30वां  स्थापना दिवस मनाया

राजद नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का 30वां  स्थापना दिवस मनाया
Facebook WhatsApp

-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव में उपस्थित समर्थकों को संबोधित किया 

मोतिहारी। नगर भवन में जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस दीप प्रज्जवलित कर एवं केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार  यादव ने किया। जबकि मंच संचालन प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ने किया।

इस अवसर पर पार्टी के सभी विधायक सभी पूर्व विधायक पूर्व प्रत्याशी प्रदेश पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि गरीबों शोषित, दलित,अल्पसंख्यक एवं आम जनमानस की भलाई के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना हुई। आज ही के दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का काया पलट हुआ। पिछड़ों की भागीदारी शिक्षा और रोजगार के अवसरों की समानता, अकलियतों की हक  एवं उनकी सुरक्षा की नाकामियों को एक तथाकथित हिंदुत्व के आवरण से ढका  जा रहा है।

बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर पीछे धकेलने  का प्रयास कर रही है। राजद की प्राथमिकता सामाजिक एवं राजनीति के संरचना में व्यापक असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर लोकतंत्र को व्यापक समृद्ध और समावेशी बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव  के साथ उनके परिवार को भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रताड़ित कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि लोहिया जेपी कपूरी ठाकुर और अंबेडकर के बताए हुए रास्ते को लेकर राष्ट्रीय जनता दल का संकल्प और मजबूत हुई है। प्रदेश में लूट बलात्कार  नौकरशाही हत्या चरम पर है।

कार्यक्रम  प्रभारी बिन्नू यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, मधुबन जिला संगठन अध्यक्ष नूर आलम खान, रामबाबू यादव, अरुण यादव, बच्चा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, संजय निराला, प्रेम यादव, नूरुल होदा अंसारी, असलम अहमद, पवन यादव, उमाशंकर यादव, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद,  लखींद्र यादव,राहुल केदार सिंह, अमरेंद्र यादव, लाल बाबू यादव, राजू सिंह, जगदीश विद्रोही,जेपी यादव, इत्यादि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page