सात जुलाई को चौथे चरण के सहयोग शिविर का आयोजन,डीएम ने जारी किए निर्देश
मोतिहारी। जिला प्रशासन ने चौथे चरण के सहयोग शिविर की तैयारी तेज कर दी है। पूर्वी चंपारण जिला में आगामी 07 जुलाई 2026 को जिला के शेष बचे सभी 25 प्रखंडों के 69 पंचायतों में शिविर आयोजित किया जाएगा। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
नतीजतन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उनको जो प्रखंड एवं पंचायत आवंटित किया गया है। वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराएं। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता हैं। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। 7 जुलाई को समाधान शिविर का आयोजन आदापुर प्रखंड के बेलवा, हरपुर और नकरदेई में किया जाएगा। वहीं छौडादानो प्रखंड के जुआफर,तिनकोनी और पुरैनिया, रामगढ़वा प्रखंड के पटनी, शिवनगर और सिंहासनी, रक्सौल प्रखंड के सिसवा और लक्ष्मीपुर लक्ष्मड़वा बनकटवा प्रखंड के इनरवा फुलवार और गोलापकड़िया चिरैया प्रखंड
महुआवा पश्चिमी, महुआवा पूर्वी और राघोपुर ढाका प्रखंड के फुलवरिया,बलुआ गुवावारी और तेलहरा कला घोड़ासहन के श्रीपुर और कवैया मधुबन के गड़हीया और वाजिदपुर पकड़ीदयाल प्रखंड के राजेपुर नवादा, थरबितीया और चोरमा, पताही के जिहुली उत्तरी, पदुमकेर ओर नूनफरवा,
तेतरिया प्रखंड के मेघुआ,बहुआरा गोपी सिंह और सेमराहन, बंजरिया पचरुखा पूर्वी और रोहनिया
कोटवा पोखरा, अहिरौलिया और डुमरा, मोतीहारी प्रखंड के टिकुलिया, ढेकहां उत्तरी और मधुबनी घाट सुगौली छपरा बहास दक्षिणी,भरगांवां और सुगांव उत्तरी मंशसिहा तुरकौलिया के तुरकौलिया पूर्वी, तुरकौलिया मध्य और तुरकौलिया पश्चिम, चकिया के हरदियाबाद, बिशनपुरा और भेरखिया कल्याणपुर के बांस घाट, भूवन छपरा, कोयला बेलवा, सिसवा खरार और गरीबा केसरिया प्रखंड के गोछी कुशहर, लोहारगांवा और बैरिया मेहसी के नोनिमल और भूड़कुरवा, अरेराज के बहादुरपुर और मुड़ा हरसिद्धि प्रखंड के चंदरहीया, कृतपुर घिवाढार पहाड़पुर के पूर्वी सरैया,उत्तरी नोनेया और दक्षिणी नोनेया जबकि संग्रामपुर प्रखंड के दो पंचायत भवानीपुर दक्षिणी और डुमरिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

