पूर्वी चंपारण जिले के 13 फरार अपराधियो पर ईनाम की घोषणा
मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात अपराधियो के कमर तोड़ने के लिए लगातार मजबूत प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयास की चर्चा संपूर्ण जिले में हो रही है।एक बार फिर एसपी ने फरार अपराधियो को सलाखों के अंदर भेंजेने के लिए बड़ी कारवाई करते हुए फरार 13 अपराधियो पर इनाम की घोषणा की है।
वहीं सूचना देने वाले के नाम पता भी गोपनीय रखेगी।वही दो दिनों में दो दर्जन से अधिक अपराधियो के घर बुलडोजर चलाने के लिए बैंड बाजा के साथ पुलिस पहुचकर इस्तेहार भी चस्पया है।पुलिस अपराधियो के कमर तोड़ने के लिए चौतरफा करवाई में जुटी है।
मोतिहारी पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों के 13 फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कुल 38 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी के निर्देश पर जारी सूची में हत्या, लूट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों के आरोपी शामिल हैं। सभी संबंधित थानों को इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
इनामी अपराधियों में देवेंद्र सहनी (पिता- गिरिजा सहनी, ग्राम हरदिया, थाना रघुनाथपुर), संजीत कुमार (पिता- स्व. नरेश साह, ग्राम बालारंगा, थाना रघुनाथपुर), आकाश साह (पिता- सुरेश साह, ग्राम बालारंगा, थाना रघुनाथपुर), सुधीर सहनी (पिता- स्व. सुरेश सहनी, थाना रघुनाथपुर), सरोज कुमार (पिता- बिंदेश राय, ग्राम बैजू परसा, थाना कल्याणपुर), अवधेश भगत (पिता- इन्द्रासन महतो, ग्राम पिपरा, थाना दरपा), परवेज खान (पिता- कलाम खान, ग्राम मिर्जापुर मुहल्ला, थाना छतौनी), मनोज पासवान (पिता- स्व. जनक पासवान, ग्राम बड़ा बरियारपुर, थाना छतौनी), संजय साह (पिता- गब्बू साह, ग्राम मझरिया डीह, थाना छतौनी), राहुल कुमार (पिता- राजमुन राय, ग्राम माधोपुर हजारी बंगरा, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर), पंकज कुमार (पिता- श्यामु राय, ग्राम अहियापुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर), सोनू सहनी एवं विकास सहनी (दोनों पिता- शिवनाथ सहनी, ग्राम गोही छपरा, थाना केसरिया) तथा सुजय पांडेय (पिता- रामानंद पांडेय, ग्राम बंजरिया, थाना पकड़ीदयाल) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार देवेंद्र सहनी, संजीत कुमार और आकाश साह पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सुधीर सहनी, सरोज कुमार, अवधेश भगत, परवेज खान, मनोज पासवान, संजय साह, राहुल कुमार, पंकज कुमार, सोनू सहनी और विकास सहनी पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
वहीं हत्या के मामले में वांछित सुजय पांडेय पर सबसे अधिक पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी सुश्री प्रभात ने आम लोगों से अपील की है कि इन इनामी अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना तत्काल संबंधित थाना या जिला पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को नियमानुसार ईनाम की राशि प्रदान की जाएगी।

