साइबर क्राइम की राशि म्यूल अकाउंट में मंगाने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
-तीनों बदमाशों का कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस
पटना के आर्थिक अपराध इकाई के निर्देश पर हुई कारवाई
मोतिहारी। महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में साइबर क्राइम के शिकार लोगों के मामले में पुलिस ने रक्सौल से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह अपराधी दूसरे राज्य के लोगों से साइबर ठगी की बड़ी बड़ी रकम अपने म्यूल बैंक खाता में मंगाते थे , साइबर अपराध के पैसे को उक्त खाते में मंगा कर उसे कैश या चेक के माध्यम से निकालकर साइबर आपराधियो को देते थे।
इसके एवज में इन्हें मोटी रकम बतौर कमीशन के रूप में दी जाती थी। इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई पटना के निर्देश पर टेक्निकल सेल और जिला पुलिस की मदद से तीन खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रक्सौल हरनाही का रिशु कुमार , हरनाही दुर्गा नगर का राजू कुमार और हरनाही का ही रामाधार कुमार शामिल है।
जानकारी के मुताबिक साइबर फ्रॉड के बड़े सिंडिकेट से गिरफ्तार लोगों का कनेक्शन है। इसके साथ ही गिरफ्तार बदमाशों के अन्य बैंक डिटेल्स और उनके मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। पुलिस टीम में साइबर थानाध्यक्ष प्रतीक कुमार , इंस्पेक्टर मनीष कुमार , एसआई प्रत्यूष कुमार विक्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

