टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाएं: जिला अधिकारी 

टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाएं: जिला अधिकारी 
Facebook WhatsApp

-15 अगस्त तक संपूर्ण जिले में अभियान के तहत चलेगा उन्मूलन कार्यक्रम

मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों को बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान 14 अगस्त तक चलाया जायेगा, जिसमें 10 लाख व्यक्तियों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होने निदेशित किया कि सभी प्रखंडों में समन्वय बैठक आयोजित की जाए, जिससे कि शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होने डीपीएम जीविका को निदेशित किया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीनिंग हेतु जीविका दीदी का सहयोग लिया जाये। जबकि जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेशित किया कि इसमें पंचायती राज प्रतिनिधियों से भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग लिया जाये। सिविल सर्जन को निदेशित किया कि विशेष कर स्लम क्षेत्र एवं महादलित वस्तियों में शिविर लगाकर व्यक्तियों कि स्क्रीनिंग कराएं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपील किया गया कि अपने स्तर से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें, जिससे कि टीबी के मरीजों को पोषक आहार मिल सके।

इस पूरे अभियान की सफलता के लिए उप विकास आयुक्त को नियमित अनुश्रवण हेतु निदेशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,डीपीओ शिक्षा विभाग, डीपीएम जीविका, जिला संचारी रोग पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page