पीपराकोठी में राजद सांसद सुधाकर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज , 27 नामजद और 30 अज्ञात आरोपित

पीपराकोठी में राजद सांसद सुधाकर सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज , 27 नामजद और 30 अज्ञात आरोपित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राजद के सांसद सुधाकर सिंह पर पिपराकोठी थाने में  एफआईआर दर्ज कराया गया है। बताते है कि मजमा बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में संसद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 27  लोगों को नामजद और 30 अज्ञात पर  एफआईआर दर्ज कराया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने और जबरन सरकारी काम रुकवाने जा मामला सामने आया है जिसको लेकर संसद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही अग्रेत्तर कारवाई प्रारम्भ की गई है।

बताते है कि वाटर पार्क के लिए गैरमजरूआ जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था , जिसको लेकर ग्रामीणों के समर्थन में आए थे सांसद सुधाकर सिंह। संसद का कहना था कि यह जमीन कई वर्षों से ग्रामीणों के कब्जे में है ,  सरकार ग्रामीणों को बेदखल करने का प्रयास कर रही है  जो वह होने नहीं देंगे।

वाटर पार्क जमीन अधिग्रहण के विरोध में राजद सांसद सुधाकर सिंह पिपराकोठी पहुंचे थे।पिपरा कोठी थाना के वाटगंज में वाटर पार्क के लिए ली गई जमीन को किसानो को वापस कराने के लिए राजद सांसद सुधाकर सिंह ने किसान सभा का आयोजन किया था।  सभा के बाद किसानो के साथ वाटर पार्क निर्माण स्थल पर पहुच निर्माण कार्य का विरोध करने लगे और खेत में खुद से ट्रैक्टर चलाते हुए खेत की जुताई करने लगे थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page