रेल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपितों को दिल्ली से दबोचा

रेल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपितों को दिल्ली से दबोचा
Facebook WhatsApp

-पूछताछ के लिए दो दिनों का   रिमांड 

सुगौली। स्थानीय रेल थाना की पुलिस ने कांड संख्या 59/24 दिनांक 16 .12.24 धारा 08/20(बी)(11)(बी) के पूर्व प्राथमिकी अभियुक्त संजू उर्फ अन्ना,पिता मल्लाह,साकिन अन्ना नगर, कार्तिक उर्फ करतार,पिता- कुप्पु स्वामी,साकिन अन्ना नगर, दोनों थाना आईपी स्टेट जिला मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किये गए। जिनको  प्रथम श्रेणी मध्य दिल्ली के न्यायिक दंडाधिकारी के  न्यायालय में पेश कर 29 जून 26 को दो दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया।

जिसके बाद दोनों को 30 जून को रेल थाना सगौली लाया गया। मामले को लेकर रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि 16 दिसम्बर 2024 को प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक पर एक व्यक्ति को गांजा के साथ पकड़ा गया। जिस पर एनडीपीएस का केस दर्ज किया गया। पकड़ाए व्यक्ति रौनक मिश्रा से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह दिल्ली किसी को सप्लाई देने जा रहा है। साथ हीं तस्करी से जुड़े मामले  में दो लोगों का नाम बताया।

जिसके बाद उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस की टीम धर-पकड़ में जुट गई। काफी परेशानी के बाद दर्ज मामले में गांजा तस्करी से जुड़े दो लोगों के नाम सामने आए। जिनकी खोज में सुगौली रेल पुलिस दिल्ली पहुंची और दोनों नामजद को दिल्ली पुलिस के सहयोग से दबोच लिया।

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनलोगों को कई कॉलोनियों का चक्कर लगाना पड़ा, तब जाकर रौनक मिश्र की निशानदेही पर दोनों की गिरफ्तारी हो सकी। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं।जिससे इस मामले में और लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page