वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार इकाई का गठन,अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार इकाई का गठन,अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष
Facebook WhatsApp

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ ने सोमवार को नई टीम की सूची जारी की।नई कार्यकारिणी में अक्षय आनंद को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रफुल झा, अंशु कुमार झा, अभिषेक सिंह और अमर कुमार सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन ने सागर कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव पद पर करुणा कुमारी, रोहित मेहता, रौशन सनगही और अंजनी पांडेय को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राज कमल, अरविंद, सुभाष यादव और आदित्य कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया है। सिमरनजीत सिंह को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा रवि भूषण को वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को बिहार में और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर योग्य, सक्रिय और समर्पित सदस्यों का मनोनयन शीघ्र किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page