संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित और सक्रिय प्रखंड अध्यक्ष आवश्यकः राजेश राम

संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित और सक्रिय प्रखंड अध्यक्ष आवश्यकः राजेश राम
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करना और पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के प्रति दक्ष बनाना है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत गांव और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में निहित होती है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस संगठन की रीढ़ हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्रिय होना चाहिए।

राजेश राम ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, जनसमस्याओं के समाधान तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इन जनसरोकारों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी रंजीत मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी।

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खान, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, रंजीत मिश्रा, कुमार आशीष, पंकज यादव, डॉ. संजय यादव, विमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page