बिहार के मढ़ौरा रेल कारखाने से गिनी गणराज्य को 51वां रेल इंजन रवाना

बिहार के मढ़ौरा रेल कारखाने से गिनी गणराज्य को 51वां रेल इंजन रवाना
Facebook WhatsApp

सारण। बिहार के सारण जिले में स्थित मढ़ौरा रेल कारखाने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यहां निर्मित 51वें रेल इंजन को अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य के लिए रवाना किया।यह निर्यात भारतीय तकनीकी कौशल की सफलता का प्रतीक है।

लोकार्पण के बाद केंद्रीय रेलमंत्री और मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने रेल इंजन कारखाने का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। नेताओं ने कारखाने की कार्यप्रणाली और विश्वस्तरीय मानकों की सराहना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page