सेवा और समर्पण का बारह साल, पीएम मोदी ने रचा इतिहास:सांसद

सेवा और समर्पण का बारह साल, पीएम मोदी ने रचा इतिहास:सांसद
Facebook WhatsApp

-कोटवा में सांसद ने गिनाई सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

-मदर डेयरी के परिभ्रमण के बाद सभा आयोजित
पूर्वी चंपारण। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासक नहीं देश की जनता का सेवक बन कर लोगो के लिए काम किये है , और इसीलिये आज देश की जनता उन्हें अपने दिल में स्थान देती है। पीएम के नेतृत्व में जिले का चहुमुखी विकास हुआ है। यह कहना था पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह का।

मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर डेयरी का परिभ्रमण सहित कोटवा में झुन्नू सिंह के कैम्पस में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें सांसद ने देश के प्रधान सेवक के नेतृत्व में जिले की विकास को लोगो के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान , मजदूर और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे कार्यकाल में अतुलनीय काम किया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में काम हुए है। उन्होंने कहा कि आज पिपरा कोठी कृषि से जुड़े ज्ञान का मुख्य केंद्र बन गया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उक्त दोनों संस्थानों में देश के हर क्षेत्र के बच्चे और बच्चियां शिक्षा ग्रहण कर रहे है। मदर डेयरी के निर्माण के बाद लोगो को रोजगार मिला है। हरसिद्धि और सेमरा में गैस सहित पेट्रोल एवं डीजल के प्लांट से आज 8 जिलों सहित नेपाल को भी गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनधन , उज्ज्वला सहित महिलाओं के लिए कई विकासोन्मुख योजना आज महिलाओ को समृद्ध बना रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कई फ्लाई ओभर ब्रिज बने और आज भी बनते जा रहे है। रेलवे के अतुलनीय कार्य हुए है , 4 साल में मुजफ्फरपुर – गोरखपुर रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ और यह एलेक्ट्रिफाइड भी हुआ। मोतिहारी का बापू धाम स्टेशन विश्वस्तरीय स्टेशन बन रहा है।

वही स्थानीय विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री निरंतर जनता के हित की बात सोचते है और फिर योजनाओं के लाकर उसे अमली जामा पहनाते है। उनके रिकार्ड कार्यकाल में देश आज विभिन्न क्षेत्र में सफलता की उचाईयों की नई नई गाथा लिख रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार , शादी रंजन सहनी , सनीला देवी , राजेश्वर यादव , कलावती देवी , अनिल सिंह , अखिलेश सिंह , अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता , कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page