राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
मोतिहारी। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना का यहां आगमन हुआ। उनके द्वारा जिला अंतर्गत जिला स्कूल मोतिहारी स्थित ईवीएम वेयर हाऊस का निरीक्षण किया गया।
आयोग के निदेसानुसार मधुबन नगर पंचायत तथा पंचायत आम निर्वाचन 2026 मल्टी पोस्ट एस-3 ईवीएम से होना है। इस जिला में उक्त निर्वाचन हेतु कुल 3200 ईवीएम प्राप्त हुआ है, जिसका भंडारण, जिला स्कूल मोतिहारी स्थित वेयर हाऊस में किया गया है। आयोग के निदेशानुसार मल्टी पोस्ट 5-3 ईवीएम एसटी यूएटी/एफएलसी का कार्य चल रहा है। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बिहार, पटना के द्वारा चल रहे भीएटी/ एफएलसी कार्य को भी देखा गया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम से संबंधित अभिलेखों / पंजीयों तथा आयोग के द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार ईवीएम रख-रखाव का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान रामजनम पासवान, नोडल पदाधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी, करुणानंद पुरषोत्तम, वेयर हाऊस प्रभारी-सह-अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर नागेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अभय कुमार सिन्हा, नाजिर, जिला पंचायत अर्यालय, अनुराग कुमार -चंदन कुमार अर्यपालक सहायक एवं प्रधान सहायक, चंदन, अनिल कुमार कार्यपालक सहायक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

