मोतिहारी में भष्ट्राचार पर बड़ा प्रहार,एसपी ने जारी किया विशेष हेल्पलाइन नंबर
पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध आम लोगों को जागरूक करते हुए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।उन्होंने कहा कि यदि कोई पदाधिकारी, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दें।
इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल नंबर 9031827100 जारी किया है,और कहा है,कि पीड़ित नागरिक इस नंबर पर सीधे कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।श्री प्रभात ने लोगो से कहा है,कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर के रिश्वतखोरी की शिकायत करें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

