नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र में त्रृटि होने पर नोटिस के बाद हो सकता है सुधार:डीएम

नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र में त्रृटि होने पर नोटिस के बाद हो सकता है सुधार:डीएम
Facebook WhatsApp

जिले में 39 एसएसटी 24 घंटे कर रही है चौकसी:एसपी

पूर्वी चंपारण। बिहार विधान सभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरु होने से पूर्व सोमवार को समाहरणालय स्थित राजेन्द्र सभा भवन में डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता की।

डीएम ने कहा कि नामांकन के समय दिये जाने वाले शपथ पत्र में कोई भूल होती है तो नोटिस देकर सुधार का मौका दिया जायेगा। प्रत्याशी का फिर से अपना नया शपथ पत्र स्क्रूटनी के दिन 11 बजे दिन के पहले जमा करना होगा। निधार्रित समय के बाद शपथ पत्र जमा करने पर वह मान्य नहीं होगा।

डीएम ने कहा कि कोई प्रत्याशी अपना नामांकन शुल्क ऑनलाइन जमा करना चाहते हैं, सुविधा पोर्टल पर जमा कर सकते हैं।प्रत्याशी को नमांकन के समय करंट तीन फोटो, बैंक अकाउंट देना जरुरी है। इसके अलावा वैलेट पेपर में जो नाम रहेगा उसकी भी जानकारी देना होगा। शपथ पत्र के साथ अन्य जो जरुरी चीजें है जो नामांकन के समय देना है उसमें कोई त्रुटि हुई तो प्रत्याशी को नोटिस दी जायेगी।

डीएम ने कहा कि नामांकन के दिन जो प्रत्याशी कोई चुनावी सभा करना चाहते हैं तो उन्हें पूर्व से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के सभा करने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि नामांकन के समय नामांकन स्थल निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कैंपस में तीन वाहनों को ही जाने की अनुमति है। वहीं प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में प्रवेश की अनुमति है।

डीएम ने कहा कि जांच के दौरान रुपये जब्ती के मामले में डीडीसी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। किसी का अगर वैध राशि है और वह अपना उचित श्रोत बतायेगा तो उसकी राशि मुक्त कर दी जायेगी। 11 बजे से 03 बजे नामांकन की अवधि निर्धारित की गयी है। नामांकन की तिथि 13 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक निर्धारित की गयी है। 21 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 23 अक्तूबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। 11 नवम्बर को मतदान होगा। 14 नवम्बर को मतगणना की जायेगी। मतदान का समय 07 बजे पूर्वाहन से 06 बजे अपराहन तक है।

उन्होने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के चौबीस घंटे के अंदर सरकारी भवनों से 157 वाल राइटिंग, 878 पोस्टर व 786 व 202 अन्य वैनर हटाये गये। इसके अलावे 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक स्थलों से वाल राइटिंग 531, पोस्टर 1371, वैनर 1576 व अन्य से 469 हटाये गये। कुल 3947 वैनर पोस्टर हटाये गए। वहीं बहतर घंटे के अंदर निजी सम्पति से 602 वाल राइटिंग, 1026 पोस्टर, 1786 वैनर व अन्य 430 हटाये गये। कुल 3844 वैनर पोस्टर हटाए गए।

बताया गया कि जिले के 4095 मतदान केन्द्रों पर 457 सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमे रक्सौल विस में 33, सुगौली में 38, नरकटिया में 38, हरसिद्धि में 41, गोविन्दगंज में 41, केसरिया में 34, कल्याणपुर में 32, पीपरा में 46, मोतिहारी में 39, मधुबन में 36, चिरैया में 36 व ढाका में 43 सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

वही प्रेस वार्ता को संबोधित करते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में 39 स्टैटिक सर्विलांस टीम काम कर रही है।

जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रो में चिन्हित विभिन्न मुख्य चौराहे, राजमार्ग व भारत नेपाल सीमा के विभिन्न इलाकों में एसएसटी चौबीस घंटे काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिनो के अंदर पुलिस ने अच्छी उपलब्धि हासिल किया है।इस दौरान दो सौ से अधिक गिरफ्तारी, दस अवैध हथियार,बड़े पैमाने देशी व विदेशी शराब जब्त किये गये।

शराब के लिए चिन्हित हाॅट स्पाॅट पर लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने जिले के हरपुर थाना क्षेत्र से नेपाली आठ लाख रुपये बरामद किये हैं। इसके साथ ही जिले में प्रतिनियुक्त केन्द्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स की 24 कंपनियां पुलिस के साथ शराब व अपराधियों के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page