जिले में 62 अमीन व संविदा अमीनों का स्थानांतरण, 18 जून तक योगदान का निर्देश
मोतिहारी। जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल ने कार्यालय प्रबंधन एवं प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत कुल 62 अमीन एवं संविदा अमीनों का स्थानांतरण विभिन्न अंचलों में किया है। स्थानांतरित सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे 18 जून 26 तक अपने समस्त प्रभार का विधिवत हस्तांतरण एवं ग्रहण पूर्ण करते हुए नव-पदस्थापित कार्यालय में अनिवार्य रूप से योगदान दे दें।
निर्धारित तिथि तक योगदान न करने की स्थिति में संबंधित कर्मी को स्वतः विरमित माना जाएगा तथा नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित कर्मियों को समयबद्ध ढंग से विरमित करना सुनिश्चित करें ताकि कार्यालयीन कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। साथ ही, स्थानांतरित कर्मियों के जुलाई 2026 माह के वेतन एवं अन्य देयकों का भुगतान उनके नव-पदस्थापन कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

