भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को  विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को  विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मोतिहारी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की ओर से वीर परिवार सहायता योजना” के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन केशव शर्मा द्वारा की गई।

इस अवसर पर  सचिव  नितिन त्रिपाठी, डिप्टी एलएडीसी राम विनय मिश्रा, पारा विधिक स्वयंसेवक  अभिमन्यु सिंह, आलोक चंद एवं रमन मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान में सेवारत सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सचिव, डीएलएसए द्वारा नालसा  वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

योजना के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। सचिव, डीएलएसए  ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण विधिक सहायता क्लिनिक एवं डीएलएसए के माध्यम से शीघ्र किया जाएगा। कैप्टन केशव शर्मा ने इस पहल की सराहना किया।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page