पुलिस की बड़ी कार्रवाई , साढ़े 13 लाख का मादक पदार्थ जब्त

पुलिस की बड़ी कार्रवाई , साढ़े 13 लाख का मादक पदार्थ जब्त
Facebook WhatsApp

दो डीएसपी और कई थानों की पुलिस ने की कारवाई

मोतिहारी । गुप्त सूचना के आधार पर डुमरियाघाट पुलिस ने भारी मात्रा में सुखा नशा को जप्त करते हुए चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए महिला तस्कर में सुनीता देवी पति अखिलेश यादव , रिंकी कुमारी पति टुनटुन यादव , सुनीता देवी पति मिथिलेश यादव एवं किरण देवी सभी गोबिंदगंज निवासी बताई गई है। गिरफ्तार तस्करों के पास से अफीम जैसा मदद पदार्थ 1.89 किलो ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ 4 किलोग्राम , डोडा 1.100 किलोग्राम और नगद 14300 बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस के समकक्ष गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि महिला तस्कर मादक पदार्थ गोविंदगंज सरेया गांव निवासी अखिलेश यादव के यहां से 13 लाख 50000 में खरीद कर ले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अखिलेश यादव सुखे नशे का बड़ा सिंडिकेट चलाता है , जो नशीला पदार्थ नेपाल से तस्करी कर लाता है और उसे अपने यहां से अन्य तस्करों से बेच देता है। पुलिस अखिलेश यादव और उसके सहयोगी को तलाश रही है । इसके साथ ही तस्करी के बड़े सिंडिकेट होने का अनुमान है जिसमें कई तस्कर की जानकारी पुलिस को मिली है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस की अग्रेत्र कारवाई जारी है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित पुलिस टीम में डीएसपी अरेराज रवि कुमार , डीएसपी ऋषभ कुमार परिहार , गोविंदगंज थाना अध्यक्ष राजू मिश्रा , डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु , संग्रामपुर थाना अध्यक्ष अनूप कुमार , पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार , सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद , पूजा कुमारी शैलेंद्र कुमार पांडे डीआइयूं के सब इंस्पेक्टर करण सिंह , नीतीश कुमार मनीष कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page