पुलिस की तत्परता से पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
रक्सौल। स्थानीय थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 272/26 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त एमामुद्दीन खान को गिरफ्तार किया गया है।
उसकी पहचान पश्चिम चम्पारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ीहरवा निवासी जेनुला खान के पुत्र एमामुद्दीन खान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि उसके विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

