मंत्री नन्द किशोर राम ने गिनाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियां
रक्सौल। शहर के आईसीपी रोड स्थित भाजपा जिला संगठन जिला रक्सौल के सभागार बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा को लेकर
उन्होंने कहा कि 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत जनता का अटूट विश्वास और सरकार की सेवा भाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, विश्वास करती है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है। सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति की वजह से देश नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है।
रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन में बदल चुका है। पश्चिमी बंगाल जैसे राज्यों में भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो चुकी है। 58 करोड़ बैंकों में खाते खुले दिन में 32 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते शामिल हैं। 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 60 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान भारत योजना हेल्थ कार्ड बने हैं। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों के पक्के मकान बने हैं।
11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के जरिए मुक्त गैस कनेक्शन दिया गया है। 16 करोड़ से ज्यादा घरों में जल जीवन मिशन के तहत साफ पानी पहुंचाया गया। 12 करोड़ से ज्यादा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाए गए। 74 लाख से ज्यादा लोगों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत बिना किसी परेशानी के लोन दिए गए हैं। 57 करोड़ से ज्यादा मुद्रा योजना के तहत छोटे काम धंधे के लिए लोगों को लोन दिए गए। जनजाति समाज के कल्याण के लिए 15000 करोड़ का बजट और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 79000 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। पीएम किसान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 4.3 लाख करो रुपए सीधे उनके खाते में भेजा जा चुके हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 10 लाख करोड़ का सस्ता कर्ज दिया गया। मध्यम वर्ग को टैक्स छूट की सीमा पर, लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की विस्तृत जानकारी साझा किया और कहा कि 12 वर्षों में देश का विकास तो हुआ ही है साथ ही हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को भी एक नया मुकाम मिला है।
मोदी की सरकार जनता कर्फ्यू, थाली ताली अभियान, हर घर तिरंगा और एक पेड़ मां के नाम जैसी पहलों से देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में पिरो दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में वसुदेव कुटुम्बकम् की भावना को धरातल पर उतारा है। हमारी संस्कृति की ताकत है कि आज 177 देश एक साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, भाजपा नेता अजय पटेल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

