मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम वर्ष : राधा मोहन सिंह

मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम वर्ष : राधा मोहन सिंह
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। भाजपा कार्यालय गांधी कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि इन 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में नई गति दी है। वे शनिवार को गांधी कांप्लेक्स भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर जनधन, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम आवास, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत किसान सम्मान जैसी कई योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों तक लाभ पहुंचाया है।

देश के चालीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गये है। उन्होंने दावा किया कि डिजिटल गवर्नेंस, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा, आधुनिक बुनियादी ढांचे, रेलवे, राजमार्ग, हवाई अड्डों और कृषि सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं।

वही इस अवसर पर कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद और आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपरोक्त अवसर पर पीएम मोदी के 12 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर बनी लघु फिल्म को मीडिया कर्मियों को दिखाया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page