पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का खुलासा,10.54 किलोग्राम अफीम बरामद

पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का खुलासा,10.54 किलोग्राम अफीम बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के डुमरियाघाट थाना की पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कारवाई करते हुए मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का खुलासा किया है।इस दौरान टीम ने बिहार व झारखंड के चार तस्करो को भी गिरफ्तार किया है।जिनके पास से 10.54 किलो ग्राम अफीम बरामद किया गया।

दरअसल गुप्त सूचना मिली थी,कि एनएच 27 होकर कुछ तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर जाने वाले है।लिहाजा एनएच पर सघन जांच शुरू की गई।इसी दौरान डुमरियाघाट थानाक्षेत्र स्थित एनएच-27 पर नरसिंह बाबा मंदिर के पास सफेद रंग की कार अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01 एफएस- 5368) की जांच की गई। जांच में कार में छिपाकर रखी गई 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया।जिसके बाद कार सवार तीनो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिनकी पहचान झारखंड के चतरा जिला के सिकिद निवासी साजन कुमार यादव (21), चतरा थाना के सिंघवारी वार्ड संख्या-चार निवासी मुन्ना कुमार यादव (24) व बिहार के गया जिले के मोहनपुर थानाक्षेत्र के हीरी बगीचा निवासी अनुज कुमार साव (27) के रूप में हुई।

पकड़े गये तीनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान अफीम उपलब्ध करानेवाले का नाम का खुलासा किया।जिसे पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए अफीम सप्लायर तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थानाक्षेत्र के सरैया खास निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।वही इस मामले में मिली खुफिया जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में सरेया गांव के पांडेय टोला में भी छापेमारी की,जहां एक महिला वार्ड सदस्य समेत चार महिलाओ को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया।

फिलहाल पुलिस कार व अफीम जब्त कर इस मामले में डुमरियाघाट थाना कांड संख्या -188/26 दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से कई अहम जानकारी मिली है।जिसके आधार पर पुलिस की कई टीमे छापेमारी में जुटी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page