रेलवे ट्रैक से चोरी हुए पेंड्राल क्लिप बरामद

रेलवे ट्रैक से चोरी हुए पेंड्राल क्लिप बरामद
Facebook WhatsApp

सिवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान ने रेल संपत्ति चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी गई पूरी रेल सामग्री बरामद कर ली है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 389/12-14 डाउन लाइन से 31 पीस ईआरसी पेंड्राल क्लिप चोरी हो गई थी। घटना रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़ी होने के कारण आरपीएफ पोस्ट सीवान में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(ए) आरपी(यूपी) एक्ट एवं धारा 153 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान 4 मई 2026 को आरपीएफ ने चोरी गई रेल संपत्ति में से 21 पेंड्राल क्लिप बरामद करते हुए रिसीवर प्रदीप मुखिया, पुत्र नगीना प्रसाद, निवासी पूर्वी चंपारण मोतिहारी को गिरफ्तार किया था। हालांकि मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।इसके बाद उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रधान आरक्षी परमेंद्र राय की टीम लगातार सुरागरसी और पतारस्सी में जुटी रही।इसी क्रम में 10 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर फरार आरोपी कमरे अली, पुत्र आलम राय उर्फ दुखी राय, निवासी छपिया बुजुर्ग, थाना हुसैनगंज, जिला सीवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके कब्जे से चोरी गई शेष 10 पेंड्राल क्लिप भी बरामद कर ली गई। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के साथ ही चोरी हुई कुल 31 पेंड्राल क्लिप बरामद कर ली गई हैं और मामले का पूर्ण रूप से उद्भेदन हो गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page