12 जून को पीपराकोठी में होगा प्राकृतिक खेती सम्मेलन : सांसद

12 जून को पीपराकोठी में होगा प्राकृतिक खेती सम्मेलन : सांसद
Facebook WhatsApp

-सम्मेलन में जुटेंगे चार हजार किसान
पीपराकोठी।कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आगामी 12 जून को प्राकृतिक खेती का सम्मेलन होना है। जिसमें जिले भर के चार हजार किसान भाग लेंगे। इस संबंध में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा आईसीएआर के निर्देश पर 1 से 30 जून तक देशभर में चलाए जा रहे “खेत बचाओ अभियान” को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने की। इस अवसर पर जिला प्रशासन, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि से जुड़े विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करना, किसान क्रेडिट कार्ड के उपयोग को बढ़ाना तथा मिट्टी जांच को प्रोत्साहित करना है, ताकि भूमि की उर्वरता और उत्पादन क्षमता सुरक्षित रह सके।

सांसद राधामोहन सिंह ने जानकारी दी कि 12 जून को सुबह 11 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, परिसर के अटल सभागार में “प्राकृतिक खेती सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जिले के लगभग चार हजार किसान, पशुपालक, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा एफपीओ प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं विभिन्न कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, निदेशक एवं विशेषज्ञ प्राकृतिक खेती के लाभ, तकनीक और कृषि में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page