समकालीन अभियान के तहत 12 गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए सभी आरोपित
हरसिद्धि। पुलिस ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन और लंबित मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में शराब से जुड़े मामलों के अभियुक्त, हत्या के प्रयास के मामले में एक महिला तथा विभिन्न मामलों के वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 506/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के मामले में हसुआहा निवासी सुकट पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार और पन्ना लाल पासवान के पुत्र आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कांड संख्या 712/25, दिनांक 19 अक्टूबर 2025, शराबबंदी कानून से जुड़े मामले में उज्जैन लोहियार निवासी स्वर्गीय झगड़ू मांझी के पुत्र राजेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, कांड संख्या 419/26, दिनांक 28 अगस्त 2026, हत्या के प्रयास के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कांड संख्या 234/26, दिनांक 3 मई 2026, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामले में भी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों में भी कार्रवाई की। टीआर संख्या 88/24 के वारंटी गोविंदापुर निवासी स्व. दुखी पासवान के पुत्र मंटू कुमार तथा टीआर संख्या 548/24 के वारंटी खोड़ीपाकड़ निवासी सटहा महतो के पुत्र सुरेश महतो को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में टीआर संख्या 1456/25 के वारंटी गोविंदापुर निवासी ब्रह्मदेव महतो के पुत्र सुरेश सिंह, रामाधार सिंह के पुत्र नितेश कुमार और अरविंद कुमार तथा बांगर महतो के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा टीआर संख्या 1424/26 के वारंटी सिंगहा निवासी नंदलाल साहनी के पुत्र पवन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी 12 लोगों को न्यायालय में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अभियान में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार तथा दारोगा अक्षय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

