दुर्गापूजा को लेकर मोतिहारी पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान,जाने कौन से रूट से मिलेगी सहुलियत

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को समान्य बनाए रखने को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार की है। इस योजना के तहत 17 से 20 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित किया जायेगा।

इन मार्गो पर रहेगा ड्राॅप गेट

शहर के छतौनी चौक, नगर थाना गोलंबर, जानपुल चौक, हवाई अड्डा चौक, नगर निगम चौक, एमएस कॉलेज और अन्य प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाएं जायेगे।

छतौनी चौक से  मधुबन छावनी होते हुए गांधी चौक की ओर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

नगर थाना पेट्रोल पंप गोलंबर से मोतिझील पुल होकर गांधी चौक की ओर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। इस मार्ग पर निजी दोपहिया और चारपहिया वाहन निर्धारित ड्रॉप गेट तक ही जा सकेंगे।

जानपुल चौक से ज्ञानबाबू चौक और सत्याग्रह चौक होते हुए गांधी चौक की ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।हवाई अड्डा चौक से कचहरी चौक, बलुआ चौक, हॉस्पिटल रोड और नगर थाना चौक की ओर केवल पैदल तथा दोपहिया वाहनों को अनुमति मिलेगी।

नगर निगम चौक से दोनों लेन से गांधी चौक और मुख्य बाजार के पंडालों की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

एमएस काॅलेज की ओर से चांदमारी चौक  बलुआ चौक और नगर थाना की ओर केवल पैदल तथा दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

रघुनाथपुर की ओर से बलुआ चौक की ओर केवल पैदल और दोपहिया वाहनों को अनुमति मिलेगी।बापूधाम रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म संख्या-1 से नगर थाना की ओर जाने वाली सड़क पर केवल पैदल और दोपहिया वाहन चलेंगे।

ढाका रोड मठिया मोड़ की ओर सेे छतौनी बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर केवल पैदल तथा दोपहिया वाहनों को अनुमति मिलेगी।

पकड़ीदयाल रोड पर जिला परिषद मार्केट की ओर से छतौनी बस स्टैंड की ओर केवल पैदल और दोपहिया वाहन जा सकेंगे।

रोइंग कल्ब हनुमान मंदिर की ओर से ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। निजी दोपहिया व चारपहिया वाहनों को निर्धारित सीमा तक अनुमति मिलेगी।

अवधेश चौक से जानपुल चौक की ओर ट्रक सहित मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

कहां-कहां होगा पार्किग

हवाई अड्डा मैदान हवाई अड्डा चौक
मरीन ड्राइव, मोतीझील किनारा नगर निगम चौक और संबंधित निर्धारित क्षेत्र
एमएस कॉलेज मैदान एमएस कॉलेज एवं बापूधाम स्टेशन मार्ग
रघुनाथपुर बस स्टैंड भवानी चौक
मनरेगा पार्क के पास जिला परिषद मार्केट
रोइंग क्लब से नगर निगम कार्यालय के पीछे तक जानपुल चौक एवं मुख्य बाजार की ओर आने वाले वाहन केवल चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए

पूजा पंडालों की ओर जाने वाले रास्तों पर ड्रॉप गेट लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इसके साथ ही दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन मुजफ्फरपुर-रक्सौल मार्ग पर भी शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

यह मार्ग रहेगा वैकल्पिक

1. छतौनी चौक से बापूधाम रेलवे स्टेशन के लिएः छतौनी चौक से बाईपास NH-28 होकर अवधेश चौक जानपुल चौक बापूधाम रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नं0-01 एवं 02 एम०एस० कॉलेज तक।

2. छतौनी चौक से हवाई अड्डा मैदान छतौनी चौक से बाईपास NH-28 होकर बरियारपुर चौक हवाई अड्डा मैदान तक।

3. छतौनी चौक से मोतिहारी कोर्ट रेलवे स्टेशनः छतौनी चौक से बाईपास NH-28 होकर दुर्गा चौक चीनी मिल मोतिहारी कोर्ट रेलवे स्टेशन ROB पुल के नीचे।छतौनी चौक से ढाका के तरफः छतौनी चौक मठिया जिरात चौक मठिया मोड़ कमिटी चौक चिरैया ढ़ाका ।

5. छतौनी चौक से पकड़ीदयाल के तरफः छतौनी चौक मठिया जिरात चौक मठिया मोड़ कमिटी चौक नरेगा पार्क पकड़ीदयाल । मुजफ्फरपुर से रक्सौल जाने वाली मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गः-(शाम 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक)

मुजफ्फरपुर से छतौनी होते हुए खजुरिया संग्रामपुर अरेराज रक्सौल जाने वाले वाहनों के लिएः पिपराकोठी हरसिद्धि छपवा सुगौली रामगढ़वा रक्सौल

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page