शहर के बलुआ बाजार में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग में चार घर राख

शहर के बलुआ बाजार में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग में चार घर राख
Facebook WhatsApp

-10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी अंतर्गत बलुआ सब्जी बाजार इलाके में गैस सिलेंडर से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। फलस्वरूप पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार उक्त आगलगी की घटना घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुई। सिलेंडर में आग लगने के कारण तेज धमाके के साथ वह फट गया और आग तेजी से फैल गई। सिलेंडर विस्फोट के बाद आग ने आसपास के तीन अन्य घरों को चपेट में ले लिया।

अग्निकांड में देव लाल साह, भोला साह, शिव साह और गणेश साह का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ितों के अनुसार घर में रखे करीब छह लाख रुपये नकद, जेवरात, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।

दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक सभी के घरों में रखे गए सामान राख हो गए थे। प्रभावित परिवार की एक महिला ने बताया कि बेटे की शादी और घर निर्माण के लिए जमा किए गए पैसे व गहने भी आग में जल गए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page