पिकअप की ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत, दो घंटे सड़क जाम

पिकअप की ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत, दो घंटे सड़क जाम
Facebook WhatsApp

चिरैया। मोतिहारी-ढाका मुख्य पथ पर मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार रात पिकअप की ठोकर से घायल युवक की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को 20 हजार रुपये का चेक दिए जाने और अधिकारियों के समझाने पर जाम हटा।

मृतक की पहचान बड़का सपगढ़ा गांव निवासी रघुनाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह गुरुवार शाम मोतिहारी से मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी।

गंभीर हालत में उन्हें मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर डीसीएलआर सुनिधि, सीओ सुमन सौरभ, बीडीओ डॉ. संजय कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने मृतक की पत्नी सोनी कुमारी को दाह-संस्कार मद में 20 हजार रुपये का चेक दिया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने पिकअप वैन जब्त कर ली है, जबकि चालक फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page