भारत की जनगणना 2027:मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यों का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण

भारत की जनगणना 2027:मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यों का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। भारत की जनगणना 2027 के तहत पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का केंद्रीय स्तर पर उपनिदेशक जनगणना निदेशालय , पटना मोहन राजखोवा एवं जिला नोडल अधिकारी जनगणना – सह – जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। जिसमें मोतिहारी ग्रामीण चार्ज अंतर्गत सुपरवाइजरी सर्किल 47 के प्रगणक अरविन्द कुमार के एच एल बी 176 और पर्यवेक्षकीय सर्किल 44 के प्रगणक पंकज कुमार के एच एल बी 304 के अंतर्गत रैण्डमली कुछ परिवारों द्वारा प्रगणकों को उपलब्ध कराए गए डाटा का मिलान कर प्रगणकों द्वारा किए गए कार्यों की जांच की गई।

परिवारिक सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए जानकारी को ऐप्प पर दर्ज डाटा से मिलान किया गया। प्रगणकों द्वारा उपलब्ध कराए गए नजरीनक्शा का मिलान करते हुए , कार्यों के समीक्षोपरांत भौतिक सत्यापन किया गया। उन्हें आवश्यक दिशा – निर्देश के साथ पारदर्शी तरीके से काम पूरा करने का निदेशालय स्तर से समय-समय पर निर्गत आदेशों के दिशानुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित क्षेत्र के परिवारों से प्राप्त विवरणों का मिलान कर डेटा की शुद्धता और कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। मोबाइल एप्प के माध्यम से संकलित डाटा का गहन जाँच करते हुए परिवार -जनों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया, साथ ही उन्हें इस राष्ट्र – व्यापी महत्वपूर्ण कार्य में ईमानदारी पूर्वक योगदान देने की बात दुहराई गई।

जनगणना- 2027 से जुड़े तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने के साथ – साथ एप्प पर रियल टाइम डाटा एंट्री करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में चार्ज अधिकारीयों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जिन्हें जनगणना कार्य में लगाया गया है उन्हें निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुरूप शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं रियल टाइम एच एल ओ एप्प के माध्यम से ही किया जाये।

इसके लिए भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय ,गृह मंत्रालय, भारत सरकार से निर्गत अनुदेश पुस्तिका में निर्धारित अनुदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बताते चलें कि जिले में कुल 37 चार्ज हैं जिसमें 27 ग्रामीण, 10 शहरीय चार्ज के अंतर्गत 9591 गणना ब्लॉक् , 9511 प्रगणक एवं 1621 पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं। मौके पर राज्य नोडल आदित्य कुमार , राज्य पर्यवेक्षक- द्वय हेमंत कुमार , रामध्यान सिंह , जिला जनगणना कोषांग अंतर्गत प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्र, अमरेश कुमार, मनोज कुमार, नबाब ठाकुर, अरविन्द कुमार तिवारी एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page