सुगौली के फुलवरिया में चल रहे अवैध प्लाईवुड मिल सील
सुगौली। अवैध रूप से चल रहे प्लाईवुड मिल की सूचना पर डीएसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व ने वन विभाग की टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया में धनधन प्लाईवुड इन्टरपराईजेज आरा मिल में बुधवार की शाम छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने कागजातों की जांच की।और लकड़ी के खरीद बिक्री के जरूरी पेपर नहीं पाए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों ने आरा मिल को सील कर दिया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने आरा मिल को सील करते हुए कागजात की मांग की है।अगर कागजात नहीं दिखाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग की टीम की इस छापेमारी से अवैध रूप चला रहे आरा मील संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रखंड के कई जगहों पर प्लाई मशीन व आरा मशीन लोगों के द्वारा चलाया जाता है।जहां धड़ल्ले से भारी मात्रा में लकड़ी की खरीद बिक्री व चिराई का काम किया जाता है।लेकिन अब प्रशासन इस तरह के अवैध रूप से चल रहे आरा मशीनों पर कार्रवाई करने में जुट गई है।

