विभिन्न कांडो में फरार चल रहे चार वारंटी गिरफ्तार
सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अनीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन वारंटी अभियुक्तों समेत थाना के एक पुराने कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष अनीष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के कानू टोला निवासी गौरीशंकर प्रसाद का पुत्र रामबाबू कुमार,डंडी टोला निवासी जंगनाथ महतो का पुत्र अभिलाख महतो,राजकुमार महतो तथा थाना के पूर्व कांड का एक आरोपी शामिल है। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी थी और गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

