शीशम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

शीशम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

शीशम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रक्सौल। स्थानीय हरैया थाना क्षेत्र के तुमरिया टोला स्थित सरेह से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page