67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार
सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष अनीष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के छपवा चौक पर छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राॅयल स्टैग 750 एमएल की 55 बोतल एवं ब्लेंडर प्राइड 750 एमएल की 35 बोतल जब्त की। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश कुमार सहनी, पिता सत्ताउ सहनी, निवासी टलवा थाना कोटवा, छोटू कुमार, पिता कामेश्वर सहनी तथा सन्नी कुमार पासवान, पिता मोतीलाल पासवान, दोनों निवासी भोपतपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी शराब की खेप लेकर किसी स्थान पर आपूर्ति करने की फिराक में थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला में केस दर्ज करते हुए,कागजी प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

