“जन भागीदारी अभियान सबसे दूर, सबसे पहले” का सफलतापूर्वक हुआ समापन 

“जन भागीदारी अभियान  सबसे दूर, सबसे पहले” का सफलतापूर्वक हुआ समापन 
Facebook WhatsApp

-शिविरो के माध्यम से जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने को लेकर किया गया जागरूक

मोतिहारी।  “जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” के सफलतापूर्वक समापन होने उपरांत डी ब्रिफिंग पारण की अध्यक्षता में जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में जनजातीय गरिमा उत्सव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा, कार्यों के समुचित मूल्यांकन, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं भविष्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।

अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें लाभान्वित किया जाना था। अभियान के दौरान कल्याणपुर एवं केसरिया प्रखंडों में कुल 13 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 1009 लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान के तहत आयोजित 5 मेडिकल कैंपों में कुल 405 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।  वही विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 72 आवेदनों का निष्पादन एवं हकदारी वितरण किया गया, शेष 20 आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

सूचना, शिक्षा एवं संचार  गतिविधियों के अंतर्गत   सेल्फी प्वाइंट स्टैंडिंग बैनर  आदि के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में कुल 52 फोटो आदि प्रसारण पोर्टल पर तथा 57 फोटो गूगल ड्राइव पर अपलोड किए गए। इसके अतिरिक्त कुल 8 स्थानों पर दीवार लेखन/पेंटिंग के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई गई।

अभियान के दौरान दिनांक 20 मई को ग्राम भ्रमण  के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। 21 मई को कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक भवन, दरमाहां एवं केसरिया प्रखंड के बैरिया वार्ड नंबर 07  तथा  23 मई को पंचायत सरकार भवन सरोतर में जन सुनवाई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन ने इस अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया है।  कहा है कि भविष्य में भी जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। मौके पर  मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, राजस्व,  संतोष कुमार पांडेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, ज्ञानेश्वर जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी , विकास मित्र एवं अन्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page